कुशीनगर, मार्च 22 -- बोदरवार। यकायक तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बरसात ने किसानों की नींद उड़ा दी है। किसान अपने तैयार फसल की ओर देख रहा है। उसके माथे पर चिंता की लकीरें बढ गई हैं। शनिवार की सुबह से ही मौसम में उतार चढाव हो रहा था कि यकायक 12 बजे के आसपास तेज़ हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश की बूंदें बड़ी बड़ी पड़ने से किसानों के माथे पर चिंता बढ गई। नर्वदा सिंह, पिन्टू शर्मा, भरत, गणेश राव, रामलखन, सुभावती देवी, राजेन्द्र प्रसाद सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि फसल तैयार है और इस समय मौसम की बेरुखी ने बैचैन कर दिया है, अगर बारिश के साथ ओले पड़ गये होते तो हम बर्बाद हो जाएंगे। इस समय सरसों और गेहूं की फसलें एक दम तैयार है, अगर ऐसे में बरसात का मौसम दो तीन दिन तक लगातार बनी रहती है तो छह महीने की सारी मेहनत और लागत खत्म हो जायेगी। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.