संभल, मार्च 20 -- जनपद में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास करा दिया। सुबह से शुरू हुई बारिश और दिनभर छाए काले बादलों ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बीते दिनों गर्मी के चलते जहां लोगों ने गर्म कपड़े समेट कर रख दिए थे, वहीं बारिश के बाद तापमान गिरने से लोग फिर से गर्म कपड़ों में नजर आए। बेमौसम बारिश व तेज हवा के चलते किसानों को काफी नुकसान की संभावना है। जिसको लेकर किसान काफी चिंतित हैं। बारिश के दौरान तेज हवा से गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिलेभर में शुक्रवार सुबह से लगातार हो रही बूंदाबांदी का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दिया। सामान्य दिनों की तुलना में बाजार देर से खुले और दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर कीचड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.