बस्ती, मई 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने ईंट-भट्ठा कारोबार की रफ्तार थाम दी है। जिले में संचालित 300 से अधिक ईंट-भट्ठों पर कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते खुले में रखी लाखों कच्ची ईंटें पानी में गलकर खराब हो गई हैं, जिससे भट्ठा संचालकों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। भट्ठा संचालकों के मुताबिक इस समय ईंट निर्माण का पीक सीजन चल रहा था। अधिकांश भट्ठों पर कच्ची ईंटों को सुखाने और पकाने का काम तेजी से चल रहा था, लेकिन लगातार बारिश ने पूरे कारोबार की रफ्तार रोक दी। खुले मैदानों में रखी कच्ची ईंटें पानी से खराब हो गईं, जबकि कई भट्ठों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। यह भी पढ़ें- पत्थलगड्डा में ओलावृष्टि के साथ हुई झमाझम बारिश संचालकों का कहना है कि एक बार कच्ची ईंट खराब होने के बाद पूरी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.