बदायूं, अप्रैल 1 -- मौसम का रुख मंगलवार की शाम से बदल गया। जिले भर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुयी। इससे गेहूं की फसल को नुकसान है। गेहूं की फसल की इन दिनों कटाई चल रही हैं, वहीं तमाम किसानों ने फसल खेत में काटकर छोड़ दी है। किसान इंद्रदेव से मौसम सुधार की प्रार्थना कर रहे हैं। मौसम का बिगड़ा रुख देख किसानों का कलेजा कांप गया है। इन दिनों गेहूं की फसल पकी हुयी खड़ी है और तेजी से कटाई का कार्य जारी है, वहीं जो किसान कटाई कर चुके हैं, वह थ्रेसिंग करा रहे हैं। मौसम के बिगड़े रुख ने गेहूं कटाई का कार्य बारिश के बाद रोक दिया है। वहीं हवा के तेज झोकों ने भी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाने का काम किया है।जिले के अधिकांश स्थानों पर शाम से तेज हवायें चलीं, इसके बाद बारिश शुरू हो गयी। बारिश रात भर रुक-रुककर जारी रही। किसान सुबह में खेतों पर पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.