फतेहपुर, अप्रैल 3 -- फतेहपुर। रबी सीजन के अंतिम दौर में पहुंची फसलों पर बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का खतरा मंडराने लगा है। जिले में जहां गेहूं, सरसों चना आदि फसलें फसल पूरी तरह पक कर तैयार है और कटाई शुरू होने वाली है, वहीं मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को किसान अपनी फसलों को तेजी से सहेजने में जुट गए। बीते गुरुवार की रात से ही तेज हवाएं चलती रहीं, जबकि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। हालांकि बारिश कुछ ही मिनटों की रही, लेकिन इससे फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की बालियां गिरने का खतरा बढ़ गया है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। दोआबा में रबी फसल के तहत मुख्य रूप से गेहूं और सरसों की खेती की जाती है। सरसों की कटाई जहां शुरू हो चुकी है, वहीं गेहूं ...