कन्नौज, अप्रैल 4 -- जलालाबाद,संवाददाता। 31 मार्च को क्षेत्र में आई तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश ने जिले के किसानों को पूरी तरह संकट में डाल दिया है। जिससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल काफी हद तक बर्बाद हो गई। बावजूद इसके किसानों का आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक सर्वे शुरू नहीं हुआ है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि राजस्व टीमें सर्वे कर रही हैं और जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी। जलालाबाद क्षेत्र के किसानों का कहना है कि उन्हें इस आपदा में काफी नुकसान हुआ है, लेकिन हालत यह है कि उनके खेत देखने तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। किसान लगातार इंतजार कर रहे हैं, लेकिन न कोई टीम आई, न ही नुकसान का आकलन किया गया। जबकि डीएम द्वारा तुरंत सर्वे कराकर राहत दिलाने के निर्देश दिए गए थे, फिर भी जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। खेतों में गिरी फसलें और पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.