मुंगेर, अप्रैल 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बदलते मौसम और सरकारी उदासीनता ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कभी बेमौसम बारिश तो कभी जलवायु परिवर्तन किसानों के सपनों को चकनाचूर कर रहा है। सिंचाई का अभाव, खाद-बीज की बढ़ती कीमत और समर्थन मूल्य का लाभ न मिलने से किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी सदर प्रखंड के दियारा क्षेत्र के किसानों को झेलनी पड़ रही है। रविवार को 'हिन्दुस्तान' की ओर से सदर प्रखंड की मय पंचायत में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां किसानों ने खुलकर अपनी व्यथा सुनाई। दियारा क्षेत्र में किसानों की जमीन टोपोलैंड श्रेणी में आने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- बेमौसम बारिश-महंगाई की मार से बेहाल हुए दियारा के किसान किसान रिंकू ईश्वर ने कहा, हमारी जमीन नदी किनारे है। हर साल...