सिमडेगा, अप्रैल 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बेमौसम बारिश से जगह जगह जल जमाव की स्थिति पेदा हो गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित मेन रोड चौराहा में बेमौसम बारिश के कारण सड़क तालाब के रूप में तब्दील हो गया है। जिससे स्कूल कॉलेज आने जाने वाले छात्रों एवं अविभावकों सहित ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि कोलेबिरा से मनोहरपुर तक बन रहे एनएच 320 जी की चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसके कारण सड़क किनारे कई जगह गड्ढे बन गए हैं। कई जगह पानी निकासी का अभाव है। जिस कारण बारिश का पानी जमने लगा है और हालत बदतर हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...