रामपुर, अप्रैल 9 -- पिछले दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश के कारण किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी फसलों पर इस बारिश का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं, सरसों व अन्य फसलें पकने की अवस्था में हैं, ऐसे में लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण फसल गिरने और दानों की गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भर जाने से फसलें सड़ने की स्थिति भी बन रही है। पिछले कई दिनों से आंधी और बारिश का मौसम बना हुआ है। अप्रैल माह में हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। बुधवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश हुई। जिससे गेहूं की फसल भीग गई। साथ ही कटाई भी प्रभावित हो गई। बारिश...