रामपुर, अप्रैल 8 -- रामपुर। शहर में बुधवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। लगातार हो रही बेमौसम बारिश के कारण क्षेत्र के किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी फसलों पर इस बारिश का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं, सरसों व अन्य फसलें पकने की अवस्था में हैं, ऐसे में लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण फसल गिरने और दानों की गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भर जाने से फसलें सड़ने की स्थिति भी बन रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.