बेमौसम बारिश ने तोड़ी मक्का किसानों की कमर
पूर्णिया, मई 21 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों हो रही लगातार बेमौसम बारिश और आसमान में छाए बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर मक्का की खेती करने वाले किसान भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। खेतों में तैयार फसल जलजमाव से प्रभावित हो रही है, वहीं कटाई के बाद सुखाने के लिए रखे गए मक्का के दाने भी बारिश में भीगकर खराब हो रहे हैं। लगातार नमी रहने के कारण मक्का के दानों की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम की बेरुखी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन फसल खराब होने से अब लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। किसानों ने बताया कि मंडियों और व्यापारियों द्वारा नमी वाले एवं खराब मक्का की खरीद कम कीमत पर की जा रही है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.