पूर्णिया, मई 1 -- हरदा, एक संवाददाता।बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने हरदा क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बुधवार को हुई मुसलाधार वर्षा और तेज हवाओं के कारण मक्का की खड़ी फसल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, हरदा और कबैया पंचायत के किसानों ने बताया कि फसल कटाई के करीब थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने सारी उम्मीदें तोड़ दीं। खेतों में तैयार खड़ी मक्का की फसल तेज हवा और बारिश के कारण गिरकर खराब हो गई। किसानों का कहना है कि इससे पहले भी आंधी और बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया था। लगातार हो रहे नुकसान से किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं और कर्ज का बोझ बढ़ने की आशंका है। क्षेत्र के किसानों के साथ-साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम और सच्चिदानंद साह ने जिला...