आदित्यपुर, मार्च 16 -- चांडिल,संवाददाता। मौसम के बदले मिजाज ने वन विभाग को राहत पहुंचाया है। बढ़ती गर्मी के कारण जंगलों में लगातार आग लग रही थी। दिरलंग, पहाड़पुर, खूंचीडीह, धुनाबुरू, घाटदुलमी, पालना एवं सोड़ो में करीब 20 एकड़ से ज्यादा जंगलों में लगे आग को प्रभावित किया है। वन विभाग की ओर से आग बुझाने का प्रयास किया गया। वन विभाग का कहना है कि महुआ चुनने के लिए ग्रामीण जंगल में आग लगा दे रहे हैं। वहीं, बीड़ी की आग से भी जंगल को नुकसान हो रहा है। हालांकि, रविवार को हुई बारिश ने वन विभाग को राहत पहुंचाने में मदद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.