गिरडीह, अप्रैल 6 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बेमौसम बारिश ने एक बार फिर से गर्मी की तपिश को कम कर दिया है। इतना ही नहीं बारिश के बाद सोमवार को गुलाबी ठंड का भी अहसास लोगों को हुआ। बगोदर इलाके में रविवार रात में एवं सोमवार को दोपहर में जमकर बारिश हुई। दोपहर में बारिश के साथ थोड़ी- बहुत ओलावृष्टि भी हुई। बर्फबारी से काली सड़कें एक बार फिर सफेद दिखाई पड़ने लगी थी। इधर बेमौसम बारिश से बगोदर बाजार में जहां - तहां कीचड़ जमा हो गया था। सड़क पर कीचड़ के जमा रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बता दें कि इलाके में दो दिनों से तपिश बढ़ी हुई थी। लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। गर्मी को देखते हुए तमाम सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय मॉर्निंग कर दिया गया है। इस बीच बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी हुई गर्मी की तपिश में अचानक कमी ला दी है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.