सीवान, मार्च 22 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। बीते 24 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पक कर तैयार खड़ी फसलों पर कुदरत की इस मार ने सोने जैसी फसल को मिट्टी में मिला दिया है। इससे किसान काफी चिंतित हैं। हालांकि, बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान होने का संभावना बनी हुई है। वहीं, तेज बारिश और हवा से गेहूं, सरसों और दलहन की फसलें खेतों में पूरी तरह बिछ गई हैं। जलभराव के कारण फसलों के सड़ने का खतरा बढ़ गया है। किसान आनंद ने बताया कि फसल कि कटाई के करीब पहुंची फसल गिरने से दाने काले पड़ने और गुणवत्ता घटने की आशंका है सबसे बड़ी क्षति तेलहन पौधे सरसों और सब्जी में आलू और टमाटर से अधिक नुकसान हुआ है। गेहूं की बाली काला पढ़ने के संभावना है। किसान अर्जुन प्रसाद ने बताया कि अपनी मेहनत बर्बाद देखते हुए काफी चिंता...