गाजीपुर, मार्च 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में शनिवार की भोर में और दोपहर तीन बजे हुई बेमौसम हल्की बारिश और उसके बाद से आसमान में छाए बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है, लेकिन मौसम का बदला मिजाज किसानों के लिए खतरे की घंटी बन गया है। किसानों को चिंता सता रही है कि तेज हवा के साथ दोबारा बारिश हुई तो खड़ी फसल गिर सकती है, जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिले में शुक्रवार की सुबह से ही मौसम का रुख बदल गया था। दिन में हल्की बूंदाबादी हुई थी। शनिवार की भोर में झमाझम बारिश होने से मौसम बदल गया। सुबह में लोगों को ठंड का अहसास हुआ। इसके बाद हल्की धूप निकली लेकिन दोपहर तीन बजे अचानक झमाझम बारिश होने लगी। हालांकि यह बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई लेकिन सड़कों पर पानी लग गया। बारिश होने से किसानों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.