साहिबगंज, मार्च 22 -- मंडरो। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार चल रही तेज हवा व बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। हालांकि रविवार को मौसम कुछ साफ हुआ। हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। किसानों का कहना है कि दो दिनों की बारिश से खेतों में खड़ी फसल घर पहुंचने से पहले ही काफी हदतक बर्बाद हो गया है। बारिश व आंधी के कारण गेहूं, मक्का, सरसों, मटर, मसूर और चना जैसी प्रमुख फसल चौपट हो गई है। इससे किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मेहनत-मजदूरी कर खेती करने वाले किसान इस बार कुदरत की मार झेलने को विवश हैं। कई किसानों की तैयार फसल खेतों में ही गिरकर खराब हो गई है। इससे भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसान अजय यादव ने जिला प्रशासन व राज्य सरकार से अपील की है कि फसलों के नुकसान का शीघ्र आकलन कर मुआवजा दिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.