बेमौसम बारिश किसानों के फसल में लाभ पहुंचाने का कर रही काम
गुमला, अप्रैल 3 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड में प्रतिदिन हो रही लगातार बेमौसम बारिश से किसान तो गदगद हैं,परन्तु आम जनता इससे काफी प्रभावित हैं। दोपहर में अचानक काले काले बादल घिर जाने के बाद ग्रामीण इलाके के लोग सहम जाते हैं, क्योंकि बारिश के साथ चलने वाली तेज हवाओं से कई गरीबों के आशियाना उजड़ जाता है। तो कहीं खेत में काम करते करते वज्रपात से लोग घायल हो जा रहे हैं। या फिर किसी मवेशी के वज्रपात होने से उसकी जान चली जा रही है। फलस्वरूप बेमौसम बारिश ने कहीं लाभ पहुंचा रहा है तो कहीं नुकसान ही नुकसान उठाना पड़ रहा है। तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान हो जाते है। परन्तु अचानक बादल और बारिश से लोग राहत भी महसूस कर रहे हैं। किसान फगुआ उरांव,सुखराम उरांव गणेश उरांव,एतवा उरांव,मंगरू उरांव, रतिया उरांव समेत कई किसानो संयुक्त रूप से बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.