गंगापार, फरवरी 4 -- मौसम ने एक बार फिर करवट बदली जिससे कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।शाम को हुई बूंदाबांदी से सर्दी का असर बढ़ गया है। दिन के बाद रात में भी ठंडी हवाएं चल रही है। जिस कारण से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हवा में नमी बढ़ने से देर रात से कोहरे की स्थिति बनी रही है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ 6-7 फरवरी को आएगा, इससे गरज-चमक के साथ बारिश और सर्द हवाएं चलने का अनुमान है। 10 फरवरी के बाद मौसम साफ होगा।हालांकि बुधवार को दिन भर आकाश में बादलों की सरगर्मी बनी रही,जिस कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।मौसम विभाग ने बारिश के फसलों पर पड़ने वाले असर को लेकर भी जानकारी दी है। यदि हल्की बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.