बांका, मार्च 22 -- बांका। एक संवाददाता जिले में शुक्रवार की शाम से मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हो रही बारिश ने पूरे इलाके का मौसम पूरी तरह बदल दिया। जहां एक ओर लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर इस बेमौसम बारिश ने किसानों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है।तेज हवा और बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। इसके अलावा आम के बागानों में आए मंजर भी तेज हवा की चपेट में आकर झड़ गए, जिससे आम उत्पादन पर असर पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के ठीक पहले इस तरह की बारिश उनके लिए आर्थिक संकट लेकर आई है।बारिश का असर शहर के जनजीवन पर भी साफ देखने को मिला। बांका शहर के डोकानिंया मार्के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.