पाकुड़, मार्च 22 -- महेशपुर, एक संवाददाता। विगत शुक्रवार और शनिवार रात तक हुई झमाझम बारिश तथा तेज हवा चलने की वजह से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बेमौसम इस बारिश और हवा का सबसे अधिक असर प्रखंड क्षेत्र के किसानों पर पड़ा है। किसानों के खेत में गेहूं की फसलें जो लगभग कटकर खलिहानों में रखे जाने की तैयारी चल रही थी। इस हवा और बारिश की वजह से गेहूं की फसलें खेतों में गिर गई है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई है। खेतों में गेहूं की खड़ी फसल गिर जाने से किसानों को नुकसान होगा। धूप न निकलने की स्थिति में गिरे हुए गेहूं की फसल के पौधों के दाने काले पड़ जाने की संभावना है। इतना ही नहीं इस बारिश और हवा से आम के पेड़ों के मंजर व टिकोलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। तेज हवा के कारण मंजर झड़ गए है। जिस वजह से फल लगने की संभावना ...