मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- क्षेत्र में मंगलवार रात से चली तेज हवाओं और बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक बदले मौसम का असर खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसलों पर साफ दिखाई दे रहा है। वहीं देर रात शुरू हुई बारिश बुधवार की दोपहर तक लगातार होने से तापमान में गिरावट आ गई और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। वहीं काट कर खेतों में डाली गई फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाना भी किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। किसानों का कहना है कि बारिश के चलते गेहूं की कटाई का कार्य बाधित हो रहा है, साथ ही खेतों में पड़ी कटी फसल के भीग जाने से थ्रेसिंग में भी परेशानी आ रही है, इससे उपज की गुणवत्ता पर असर पड़ने और आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है। किसान अहमद हसन और राहुल सिंह ने बताया कि कटाई के बाद अधिक नमी के कारण फसल का उचित मूल्य मिलना मुश्किल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.