अमरोहा, मार्च 21 -- बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से आम की फसल को खासा नुकसान हुआ है। बागों में बौर व मंजरी टूटकर गिर गई है, जिसका सीधा दुष्प्रभाव उत्पादन पर पड़ने की आशंका है। उद्यान वैज्ञानिकों के मुताबिक इस समय आम के बौर से मंजरी बन रही है। गुरुवार रात व शुक्रवार सुबह तेज हवा और बारिश से न केवल फूलों का बौर झड़ गया बल्कि मंजरी भी टूट कर गिर गई। उधर, बरसात के कारण नमी बढ़ने से फंगल संक्रमण व कीट तथा रोग का खतरा बढ़ गया है। सेवानिवृत कृषि वैज्ञानिक डॉ.शिव सिंह का कहना है कि बारिश के बाद आम के छोटे फलों पर फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बचाने के लिए आम की फसल पर बोडो मिक्चर या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का छिड़काव कर सकते हैं। बारिश के कारण छोटे फलों के झड़ने की समस्या से बचने के लिए नैप्थालिन एसीटिक एसिड के चार पीपीएम या 10 पीपीएम का घोल बनाकर स्...