बेमौसम बारिश और आंधी से बिहार में हाहाकार, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत; जगह-जगह बिजली गुल
हिन्दुस्तान टीम, मई 29 -- Bihar Weather: बिहार में बेमौसम बारिश और आंधी ने तीसरे दिन भी कहर बरपाया। गुरुवार की देर रात और शुक्रवार की दोपहर तक अलग-अलग जिलों में आंधी-बारिश से हाहाकार मच गया। 24 घंटे में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 16 लोगों की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने हुई, जबकि आंधी के कारण दीवार गिरने एवं अन्य हादसे में तीन की जान चली गई। आम-लीची और फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह पेड़ गिरने और पोल-तार धराशायी होने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। लगभग एक तिहाई बिहार में बिजली गुल हो गई। बीते 24 घंटे के भीतर लगभग 13 जिलों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 74 किमी प्रतिघंटे तक रही। जबकि पटना में सर्वाधिक हवा की रफ्तार 107 किमी प्रति घंटे की रही। सर्वाधिक बारिश पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 116 मिमी दर्ज की गई। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.