मैनपुरी, अप्रैल 9 -- किशनी। क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल जलमग्न होने से भारी नुकसान की आशंका है। बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे गेहूं की बालियां और दाने काले पड़ने लगे हैं। फसल के सड़ने के खतरे को देख किसान बेहद चिंतित हैं। हालांकि किसान बची हुई फसल को काटने में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि इस साल उन पर मौसम की दोहरी मार पड़ी है। पहले आलू की फसल में भारी घाटा सहने के बाद अब गेहूं और मक्का की फसल भी संकट में है। अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। फिलहाल किसान भीगी हुई फसल को बचाने के लिए उसे सुरक्षित स्थानों पर सुखाने की कोशिश कर रहे हैं। क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फसल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.