पटना, मार्च 13 -- Bihar Weather: बिहार में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। खासकर कोसी और सीमांचल के क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई। मौसम विभाग ने 15 से 17 मार्च तक कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। किशनगंज समेत आसपास के जिलों में गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह हुई आंधी-बारिश से खेतों में फसल बर्बाद हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर उत्तर-पूर्व एवं उत्तर-मध्य बिहार में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। जबकि शेष भाग में मौसम शुष्क बना रहा। पूर्वोत्तर बिहार से दक्षिण ओडिशा तक एक ट्रफ लाइन मौजूद है। 14 मार्च से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी आने की संभावना है। मौसम का मिजाज बदलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.