संभल, अप्रैल 6 -- जनपद में रविवार को हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। बहजोई क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक बारिश हुई, जिससे खेतों में पानी भर गया। वहीं रूक-रूककर करीब 45 मिनट तक हुई ओलावृष्टि से किसानों की मक्का-गेहूं की फसल तहस-नहस हो गई। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल में भी किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पहले ही बारिश के कारण लगभग 60 प्रतिशत गेहूं की फसल खेतों में गिर चुकी थी। वहीं अब हुई ओलावृष्टि ने बची हुई फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। अचानक आई प्राकृतिक आपदा से किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। वहीं भारी ओलावृष्टि के कारण खेतों व सड़क किनारे सफेद चादर बिछ गई। किसानों ने जिला प्रशासन से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है। जिलेभर में रविवार सुबह अचानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.