कौशाम्बी, मार्च 27 -- शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे हुई बरसात ने सिराथू क्षेत्र के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर संकट खड़ा कर दिया है। पिछले सप्ताह सिराथू क्षेत्र के गंगा की तराई में हुई बारिश से गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल खेतों में बिछ गई थी। अभी किसान इस नुकसान से उबर भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार शाम हुई बारिश ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। अन्नदाता सहमे हुए हैं। सिराथू तहसील के गिरधरपुर गढ़ी के किसान राजकुमार यादव, गोविंदपुर के कमलेश, कड़ा के विनोद कुमार, अलीपुर गीता के पुष्कर और कोरियों के योगेंद्र सिंह समेत कई किसानों ने बताया कि कड़ी मेहनत से तैयार की गई गेहूं की फसल अब कटाई के मुहाने पर है। ऐसे समय में बारिश होने से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिरने का खतरा मंडरा रहा है। किसानों ने यह भी बताया कि बेमौसम बरसात का असर सिर्फ गेहूं तक सीमित नहीं है, बल्कि त...