गुड़गांव, अप्रैल 1 -- सोहना। सोहना खंड और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को एक बार फिर से हुई बेमौसम बरसात ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी और कट चुकी गेहूं की फसल को इस बारिश से भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण गेहूं का दाना और पशुओं के लिए बनने वाला चारा (भूसा) पूरी तरह से काला पड़ गया है, जिससे अन्नदाताओं को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। लगातार बदलते मौसम और बेमौसम बारिश की मार ने किसानों की चिंताएं काफी बढ़ा दी हैं। औसत से कम पैदावार होने की आशंका से किसानों के माथे पर गहरी चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। पिछले करीब दस दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब प्राकृतिक आपदा और बारिश ने किसानों की उम्मीदों और उनकी फसल से होने वाली कमाई को पूरी तरह से चौपट करके रख दिया है।खेतों में कट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.