इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- इटावा, संवाददाता। शनिवार की देर शाम बारिश और ओले गिरने के बाद रविवार की दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि ने किसानों की तमाम मेहनत पर पानी फेर दिया । रविवार को बारिश काफी तेज थी । इसके चलते खेतों में खड़ी किसानों की फसल खेतों में ही बिछ गई। इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार है और कटाई शुरू हो रही है। इस बारिश ने गेहूं की फसल का काफी नुकसान किया है। अब जो फसल खेत में बिछ गई है उसके खड़े होने की संभावना नहीं के बराबर है और यह किसानों का बड़ा नुकसान है । रबी की फसल में जिले में करीब 80 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती की जा रही है। रविवार की सुबह धूप निकल आई जिससे लगा कि मौसम ठीक है लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छा गए और 3 बजे से बारिश शुरू हो गई 1 घंटे से अधिक चली बारिश ने फसलों को चौपट कर दिया। करीब आध...