सहारनपुर, जनवरी 24 -- तहसील क्षेत्र के गांव नूरपुर में भारतीय किसान यूनियन (किसान यूनियन जनशक्ति) की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय त्यागी ने कहा कि शुक्रवार को हुई बेमौसम की बारिश से जनपद में सरसों व सब्जी की फसलों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में हो रही अनियमिताओं पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि कोई कर्मचारी काम करने को तैयार नहीं है। जिसके चलते किसानों का शोषण हो रहा है। उन्होंने सरकार से भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने की मांग की। इस दौरान कुरडी गांव निवासी आदेश त्यागी को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता आदेश त्यागी ने की। इस दौरान अरशद, शुभ त्यागी, पवन राणा, अंकित शर्मा, कपिल राणा, शहजाद, मुफीद, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.