देवरिया, मई 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। बारिश से रविवार को मौसम काफी सुहाना हो गया। हालांकि दो दिनों की आंधी, पानी से झंमड़ वाली सब्जी की फसलों को काफी नुकसान हुआ। आम व लीची का टिकोरा, फलियां गिर गयी है। वहीं ईट भट्ठों को बेमौसम की बारिश ने काफी चपत लगायी है। रविवार की सुबह फिर से मौसम बदल गया। चारो तरफ बादल छाने से अंधेरा छा गया। हांलाकि जिला मुख्यालय व आस-पास बारिश नहीं हुई। ठंडी हवाओं से मौसम काफी सुहाना हो गया। बेमौसम की आधी, पानी सब्जी की खेती को काफी नुकसान हुआ है। आंधी से झमड़ वाली सब्जी नेनुआ, लौकी, करैला आदि फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। यह भी पढ़ें- जिले में बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत वहीं बारिश से ईट भट्ठों पर सूखने को रखे लाखों रूपये के ईट खराब हो गया। दो दिनों की बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है। ...