गंगापार, अप्रैल 3 -- क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई वर्षा एवं बूंदाबांदी ने किसानों को काफी बेचैन किया है। इस समय आलू की खुदाई, भंडारण का कार्य चल रहा है।इसके अतिरिक्त गेहूं की फसल की कटाई हो रही है। ऐसे में तेज हवाओं के साथ होने वाली वर्षा गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा चुकी है। वहीं आने समय में इस तरह के मौसम से और अधिक नुकसान होने की संभावना है। वर्तमान माह में आलू की खोदाई एवं सरसों की कटाई का कार्य अधिक होता है। इसी के साथ गेहूं की कटाई का कार्य शुरू हो जाता है। मटर एवं आलू में मंदी की मार झेल रहे किसानों को गेहूं की फसल से उम्मीद है। लेकिन इस वर्ष कई बार तेज हवाओं के साथ हुई वर्षा ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज हवाओं के साथ होने वाली वर्षा से गेहूं की करीब 20 से 30 प्रतिशत फसल जमीन पर गिर गई है।ऐसे में सीधे तौर पर उत्पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.