भागलपुर, मार्च 25 -- बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन दिन पूर्व आयी बेमौसम आंधी और बारिश से मकई समेत अन्य फसलों को भारी क्षति हुई है। मंगलवार को नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम और जयरामपुर के कुमार सौरभ ने बताया कि भाजपा विधायक ईं. शैलेंद्र ने राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से बात कर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। विधायक के आग्रह पर नारायणपुर, बिहपुर और खरीक प्रखंडों में फसल क्षति के आकलन के लिए सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...