कन्नौज, अप्रैल 5 -- तालग्राम, संवाददाता। रविवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बेमौसम आई तेज आंधी और बारिश से गेहूं समेत कई फसलें खेतों में गिरकर बर्बाद हो गईं। वहीं तेज हवाओं के चलते जगह-जगह विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवा से कई जगह पेड़ और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। क्षेत्र के किसानों के अनुसार गेहूं की तैयार फसल खेतों में कटाई के इंतजार में खड़ी थी। लेकिन आंधी और बारिश से फसल जमीन पर गिर गई। जिससे भारी नुकसान हुआ है। सलेमपुर पट्टी निवासी किसान ओमकार, उत्तम पटेल सहित गांव के अन्य किसानों ने बताया कि इस समय फसल पूरी तरह तैयार थी और कटाई शुरू होने वाली थी। ऐसे में ...