गंगापार, अप्रैल 3 -- करछना क्षेत्र में बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की उम्मीदों पर गहरा आघात पहुंचाया है। तैयार खड़ी और कटी पड़ी फसलें बारिश व तेज हवा की भेंट चढ़ गईं। शुक्रवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश ने करछना क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। खेतों में कटाई के बाद पड़ी गेहूं की फसलें भीग गईं, जिससे मड़ाई का कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ। करछना समेत मुंगारी, डीहा, कबरा, पचदेवरा, गधियाव, हिंदूपुर, सोनाई, घटवा,तरौल, बरदहा, अकोढ़ा, गौरा, लहबरा, कौंधियारा, आम्बा, सहित कई गांवों में किसान मौसम की बेरुखी से परेशान नजर आए। दोपहर तक जहां मड़ाई का काम जारी था, वहीं अचानक तेज हवा और बूंदाबांदी ने सब कुछ थाम दिया। जिन किसानों ने हाल ही में फसल काटी थी, उनकी मेहनत बारिश के पानी में भीगकर खराब हो गई। वहीं, आम के बागों में भी तेज हवाओं ने नुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.