समस्तीपुर, मार्च 22 -- विभूतिपुर। प्रकृति की मार किसानों को घुटने के बल खड़ा कर दिया है। खास करके गेहूं, मक्का एवं सरसों के तैयार फसल आंधी के कारण जमीन पर गिर गए और भारी बारिश के कारण काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं दूसरी ओर आम, लीची के मंजर एवं छोटे फल आंधी के कारण झर गए हैं तथा सब्जी के फसल को भी काफी क्षति पहुंची है। जोरदार आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। प्रकृति आपदा के बाद किसान अब सरकार की ओर फसल क्षति की आस लगाए हुए हैं। किसानों का कहना था कि कर्ज लेकर किसी तरह खेती किए परंतु प्रकृति की मार तैयार फसल आंधी और बारिश के कारण बर्बाद हो चुका है। अब महाजन को कहां से कर्ज चुकाएंगे। वही दूसरी ओर आंधी बारिश के कारण सिंघीया बुजुर्ग उतर वार्ड 7 सहित कई स्थानों पर बिजली बाधित है। क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली बाधित रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.