सिमडेगा, अप्रैल 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में रविवार की रात तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। बेमौसम बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। शहर के कई सड़कों में जल जमाव हो गया है। जिसके कारण आने जाने में परेशानी हो रही है। इधर जिले के बोलबा प्रखंड के मालसाड़ा गांव में चली आंधी से एक विशाल पेड़ पर गिर गया है। पेड़ गिरने से घर को आंशिक क्षति हुई है। इधर बेमौसम बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रो में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है। साथ ही साथ महुआ, आम आदि की फसल बर्बाद होने की संभावाना भी व्यक्त की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...