बेमौसमी सब्जी की खेती से होने वाले लाभ बताए
अल्मोड़ा, जून 3 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से कोट्यूड़ा में कार्यक्रम हुआ। वैज्ञानिकों ने किसानों को बेमौसमी सब्जी की खेती से होने वाले लाभ बताए। संतुलित उर्वरकों के उपयोग का आह्वान किया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के निर्देशन में चल रहे 'खेत बचाओ अभियान' के तहत प्रक्षेत्र प्रशिक्षण सह तकनीकी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कृषि विभाग यूनिट रानीखेत से सहायक कृषि अधिकारी आभा लोहनी ने 'खेत बचाओ अभियान' के बारे में बताया। वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार ने संतुलित उर्वरक के उपयोग, उससे होने वाले लाभ, प्राकृतिक खेती, सुक्ष्म जीवों से बीजोप्चार व मृदा परीक्षण के महत्व पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- 30 जून तक चलेगा 'खेत बचाओ अभियान' डॉ. उत्कर्ष कुमार ने कृषि यंत्रीकरण योजनाओं, संरक्षित खेती व फसल विविधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.