अल्मोड़ा, अक्टूबर 3 -- अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने वीएल सब्जी मटर 13 के उत्पादन व विक्रय के लिए मैसर्स आलोक देवा सीड्स जालौनउत्तर प्रदेश के साथ समझौता किया है। इससे किसानों को आसानी से इस बेमौसमी खेती के लिए उपयुक्त मटर के बीज मिलेंगे। संस्थान के मुताबिक, वीएल सब्जी मटर 13 उत्तराखंड में खेती के लिए अधिसूचित जल्दी पकने वाली किस्म है। इसकी फली आकर्षक व लंबी होती है। यह ऊंचे पहाड़ों में बेमौसमी खेती के लिए उपयुक्त वैकल्पिक किस्म है। साथ ही यह मैदानी क्षेत्रों में भी उपयुक्त पाई गई है। वीपीकेएएस के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त ने कहा कि समझौते के तहत वीएल सब्जी मटर 13 का वृहद स्तर पर बीज उत्पादन मैसर्स आलोक देवा सीड्स की ओर से किया जाएगा।ताकि इस प्रजाति के बीच पर्याप्त मात्रा में देश के किसानों को उपलब्ध हो सकें।...