बेमियादी धरना स्थगित : फैक्टनेब
बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वित्तरहित अनुदानित संस्थानों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए वित्त रहित कलंक को मिटाते हुए वेतन संरचना देने की घोषणा की है। इससे शिक्षाकर्मियों में हर्ष का वातावरण है। बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के अध्यक्ष डॉ. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा, महासचिव प्रो. राजीव रंजन, मीडिया प्रभारी प्रो. अरुण गौतम, उपाध्यक्ष प्रो. नसीम रेजा खान, सचिव प्रो. श्रवण कुमार व डॉ. रविन्द्र कुमार ने कहा कि 9 सितम्बर से मुख्यमंत्री के समक्ष होने वाला अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। सरकार का रुख देखकर आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 9 सितम्बर से मुख्यमंत्री के समक्ष आहूत अनिश्चितकालीन धर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.