सहारनपुर, मार्च 25 -- नागल। बस स्टैंड पर ओवर ब्रिज बनवाने की मांग को लेकर भाकियू रक्षक द्वारा हाईवे किनारे दिया जा रहा बेमियादी धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डावर ने धरना स्थल पहुंचकर समर्थन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नागल का हर व्यापारी धरने में साथ है। जब तक ओवर ब्रिज बनाने के लिए मजबूत आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान ने व्यापार मंडल के समर्थन का आभार जताते हुए कहा इस मुद्दे को लेकर पूरे क्षेत्र की जनता को उनके साथ मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। इस दौरान प्रधान रामकुमार वालिया, सगीर अहमद, सत्तार, रविंद्र सैनी, रोहित जाट, अब्दुल कलाम, नौशाद, मुस्तकीम चौधरी, दलसिंह, पिंटू, सतीश, राहुल, पप्पू खेड़ा, रजि, आस मौहम्मद, परमजीत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.