बेमरा गांव में सांड़ के हमले से बुजुर्ग की मौत
गंगापार, जून 16 -- बारा/शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेमरा में मंगलवार को सांड़ के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।बेमरा गांव निवासी 80 वर्षीय राजधर सिंह पर अचानक एक सांड़ ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सांड़ के हमले के बाद राजधर सिंह अपना संतुलन खो बैठे और पास की नहर में जा गिरे। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें नहर से बाहर निकाला। आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सीएचसी शंकरगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। सूचना पर पहुंची शंकरगढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। स्थानीय लोगों ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.