कानपुर, दिसम्बर 12 -- कानपुर देहात। जनपद में कड़ाके की सर्दी के बाद भी राहत एवं बचाव के समुचित इंतजाम नहीं होने से गरीब बेसहारा व राहगीर सर्दी में ठिठुरने को मजबूर हैं। राहगीरों व बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए14 रैन बसेरा बनाए गए है। लेकिन कड़ाके की सर्दी के बाद भी अधिकांश रैन बसेरों में तालाबंदी होने या अनुपयुक्त स्थान पर बने होने से बेसहारा व राहगीर सर्दी में ठिठुरने को मजबूर हैं। गुरूवार रात में हिन्दुस्तान टीम की पड़ताल में अव्यवस्था खुलकर सामने आई। -खुले मैदान में बेसहारा व सीएचसी में फर्श पर लेटे मिले तीमारदार शिवली। नगर पंचायत शिवली के कार्यालय परिसर में राहगीरों व बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। लेकिन इसमें अक्सर तालाबंदी रहती है। जबकि सीएचसी शिवली में बने रैन बसेरा में कैंटीन संचालित हो रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.