नई दिल्ली, जनवरी 3 -- न्यू मॉम्स अकसर अपने बच्चे के पालन-पोषण को लेकर कई तरह के सवालों से हमेशा घिरी रहती हैं। ऐसे में बात जब बेबी गर्ल की होती है तो बच्चे की सुरक्षा और स्वच्छता की जिम्मेदारी पेरेंट्स के लिए थोड़ी और ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल, बेबी गर्ल (baby girl) की हाइजीन को लेकर मन में कई तरह के सवाल और थोड़ी घबराहट होना स्वाभाविक है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी त्वचा जितनी नाजुक होती है, इंफेक्शन का खतरा उनके लिए उतना ही ज्यादा बना रहता है। ऐसे में अगर आप बेबी गर्ल को इंफेक्शन से दूर रखने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट्स को साफ रखने के सुरक्षित तरीके के बारे में जानना चाहती हैं तो डॉक्टर अनुराधा ने आपकी परेशानी दूर कर दिया है। जी हां, डॉक्टर अनुराधा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके बेबी गर्ल के प्राइवेट पार्ट्स को साफ करने के 5 सुरक्षि...