नई दिल्ली, जून 19 -- आजकल नवजात और छोटे बच्चों के लिए पैरेंट्स कई प्रोडक्ट्स यूज करते हैं, जैसे- टेलकम पाउडर, क्रीम, लोशन, शैंपू , हेयर ऑयल और भी बहुत कुछ। ज्यादा प्रोडक्ट्स यूज करना गलत नहीं है, लेकिन समस्या तब है जब सही प्रोडक्ट्स ना चुने जाएं। ऐसे कई प्रोडक्ट्स मार्केट में मौजूद हैं, जो कहने को तो बेबी केयर प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन उनमें ऐसे-ऐसे खतरनाक इंग्रेडिएंट्स मौजूद होते हैं जो बच्चों की स्किन से ले कर हार्मोंस तक को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए बेहद जरूरी है कि आप अपने बच्चे के लिए कोई भी प्रोडक्ट चुनें, उससे पहले एक बार उसका लेबल जरूर चेक कर लें। कैंसर सर्जन डॉ अर्जुन शंकरन ने ऐसी 4 चीजों के बारे में बताया है, जो अगर बेबी केयर प्रोडक्ट में मौजूद है तो उसे बच्चे के लिए बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें। आइए जानते हैं वो 4 इंग्रेडिएंट्स ...