बेबी किट और उपहार देकर माताओं को किया सम्मानित
सोनभद्र, मार्च 29 -- दुद्धी। मिशन शक्ति के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवजात बालिकाओं की माताओं को सम्मानित कर बेटी के जन्म को प्रोत्साहित किया गया और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को मजबूती देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मिशन शक्ति प्रभारी कोतवाली दुद्धी मिठ्ठू प्रसाद राजभर और महिला थाना प्रभारी संतु सरोज ने किया, जबकि संचालन एसआई सुभाष पांडे की अगुवाई में हुआ। कार्यक्रम में सीएचसी दुद्धी के चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम की उपस्थिति रही। इस दौरान नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट, कपड़े और मिठाइयां भेंट कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही परिजनों और उपस्थित महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने, बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.