बेबी आध्या ने खेल कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य
मुजफ्फर नगर, जुलाई 20 -- नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेल कराटे चैंपियनशिप 2026 में जनपद की प्रतिभावान खिलाड़ी आध्या ने अंडर-10 (दस वर्षीय) आयु वर्ग में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खेल कराटे स्पोर्ट्स इंडिया द्वारा 17 व 18 जुलाई को आयोजित इस प्रतियोगिता में आध्या ने यह सफलता हासिल की। आध्या मेरठ स्थित मैक एकेडमी में कोच सूरजमल और नरेंद्र के कुशल नेतृत्व में प्रशिक्षण ले रही हैं। यह आध्या की कराटे में लगातार पांचवीं बड़ी उपलब्धि है। इससे पूर्व वह जयपुर में कांस्य, नई दिल्ली में स्वर्ण, लखनऊ में प्रदेश स्तरीय कांस्य और इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। आध्या कराटे प्रतियोगिता में आगामी 20 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जापान या स्वीडन खेलने जाएगी। आध्या पुरकाजी विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.