सीतापुर, मई 7 -- महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद इलाके में एक युवक कृषि यंत्र की दुकान से रोटावेटर चोरी कर ले गया। इसके बाद अपनी गलती का अहसास होने पर वह अगले दिन देर रात वापस दुकान पर रोटावेटर लौटाने आया तो दुकानदार ने आसपास के लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। रोटावेटर के टूल बॉक्स में उसके द्वारा लिखा एक पत्र भी मिला। जिसमें लिखा था कि उसने यह गलत काम अपने बुरे समय और मजबूरी के कारण किया है। हांलाकि दुकानदार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई किए जाने की बात कही जिसपर उसे समझा- बुझाकर छोड़ दिया गया।रामपुर मथुरा मार्ग पर लक्ष्मी इंटर प्राइजेज नाम से चतुराबेहड़ के दिलीप वर्मा की कृषि यंत्रों की दुकान है। मंगलवार देर रात एक युवक अपने साथी के साथ रोटावेटर लेकर चला गया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पर चोर की फुटेज साफ नजर नहीं आ रह...