बेफिक्र करें शॉपिंग; सामान उठाएगा 'कैरीमैन', दिल्ली का अनोखा स्टार्टअप वायरल
नई दिल्ली, मई 24 -- दिल्ली के चर्चित लाजपत नगर मार्केट में भीड़-भाड़ और थका देने वाली शॉपिंग को आसान बनाने के लिए एक स्टार्टअप ने अनोखी पहल शुरू की है। इस पहल के तहत अब खरीदार बैग उठाने, लाइन में खड़े होने, मेट्रो तक गाइड करने और भीड़-भाड़ वाली शॉपिंग के दौरान फोल्डेबल कुर्सियों की सुविधा पाने के लिए 149 प्रति घंटे के हिसाब से एक असिस्टेंट रख सकते हैं। लाजपत नगर मार्केट की यह एक अनोखी सर्विस अब वायरल हो रही है। यूजर्स इस सेवा को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ का तो यह भी कहना है कि इस पहल से तो शॉपिंग के दौरान हस्बैंड की जॉब खतरे में पड़ जाएगी। 'द इकोनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार्टअप ने इस सर्विस को 'कैरीमेन' नाम से लॉन्च किया है। 'कैरीमेन' सर्विस की वायरल हो रही तस्वीर में एक शख्स किसी कस्टमर महिला के साथ नजर आ रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.